Friday, 20 December 2019

Hi Good Evening

सिट्रस एडवाइजर के फाउंडर संजय सिन्हा ,   का कहना है कि पिछले 15 साल में देश में बहुत अच्छी प्रगति देखने को मिली है। आज हम जिस स्थिति से गुजर रहें हैं वहां ग्रोथ को लेकर लोगों के मन में सवाल हैं। इकोनॉमी का ये फेज भी चला जाएगा। देश को डेमोग्राफिक डिविडेंड का फायदा मिलेगा। लोगों की आय बढ़ रही है। जब भी किसी देश की प्रतिव्यक्ति आय 2000 डॉलर को पार करती है उस इकोनॉमी में कंजम्प्शन और ग्रोथ दोनों तेजी से बढ़ते हैं। अब हम उस कगार पर पहुंच गए हैं। इकोनॉमी के वर्तमान ठहराव को आप कंसोलीडेशन का फेज कह सकते हैं। इस फेज के गुजरते ही हमें एक बार फिर इकोनॉमी तेज रफ्तार पकड़ती दिखेगी। पीछे नजर डालें को पिछले 1-1.5 साल में कंजम्प्शन आधारित शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है जो हमारे दावे की पुष्टि करती है। भारत के लोगों की आय और उनकी खर्च करने की इच्छा बढ़ने के साथ ही देश की ग्रोथ स्टोरी आगे भी जोरदार तरीके से कायम रहेगी। अब हम जोरदार ग्रोथ की कगार पर खड़े हैं।


संजय सिन्हा का मानना है कि आने वाला साल ऑटो सेक्टर के लिए अच्छा रहेगा। गाड़ियों के लेकर लोगों का शौक बरकरार रहेगा। SIP के रूप में आ रहा निवेश काफी मजबूत है। बाजार में डर खत्म होने के साथ दूसरे शेयर भी दौड़ेंगे। 2020 में मिडकैप शेयरों में ज्यादा रैली की उम्मीद है। मिडकैप आगे लार्जकैप को outperform करेगा। निवेशकों को सलाह है कि लम्बे नजरिए 40 फीसदी allocation मिडकैप शेयरों में करें। 5 साल के नजरिए से पोर्टफोलियो बनाएं। 

बजट पर बात करते हुए संजय सिन्हा ने कहा कि इस बार का बजट पिछली बार से ज्यादा मैच्योर होगा। इस बजट में पर्सनल इनकम टैक्स के स्लैब बढ़ सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर LTCG हटा तो सेंटीमेंट में जोरदार उछाल आएगा।

बाजार की आग की चाल और दिशा पर बात करते हुए IIFL Securities के डायरेक्टर संजीव भसीन का कहना है कि मिड कैप शेयरों में किसी भी गिरावट पर खरीदारी करें। वित्त वर्ष 2020 में मिड कैप शेयरों में अच्छे पैसे बनेगा। संजीव भसीन के मुताबिक अगले 2 सालों में मिड कैप 2-3 गुना चलेंगे।

0 comments:

Post a Comment